फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहर में चोरों का आतंक

शहर में चोरों का आतंक

Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में चोरों का आतंक
जम्मू। जम्मू शहर चोरों के आतंक से हलकान है। शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नगरोटा पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। ताजा मामलों मेें खानपुर निवासी गफूर अहमद ने पुलिस में शिकायत कर पड़ोसी अब्दुल रशीद पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसी तरह त्रिकुटा नगर पुलिस ने बठिंडी निवासी तोसीफ खान की शिकायत घर के बाहर से दो मोटर साइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि रात को अपने घर के बाहर दोनोें मोटर साइकिल जेके02बीएल: 3892 तथा जेके02एटी: 8934 खड़ी की थी। सुबह उठने पर दोनों वाहन मौके से गायब थे। इस बाबत तोसीफ ने उसने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की पर कोई जानकारी न होने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

तीसरी घटना बख्शी नगर इलाके की है जहां एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से गहने तथा पैसे चुरा कर ले गए। पुलिस ने राजपुरा मंगोत्रिया निवासी सुरें द्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी गैर मौजूदगी में चोरों ने उसके घर से गहने तथा तीस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम बदल कर निकाल लिए पैसे
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका एटीएम कार्ड चुराने के पैसे निकाल लिए गए। जानकारी के अनुसार दिवाकर शर्मा निवासी पटौली मंगोत्रिया ने पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा और अज्ञात शख्स से पैसे निकालने को कहा तो उस व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता को उसके खाते से बीस हजार रुपये निकलने की जानकारी लगी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed