फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुंछ में जुमे की नमाज के बाद भाजपा मंत्रियों का पुतला फूंका

पुंछ में जुमे की नमाज के बाद भाजपा मंत्रियों का पुतला फूंका

Sat, 14 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में जुमे की नमाज के बाद भाजपा मंत्रियों का पुतला फूंका
पुंछ। कठुआ के रसाना गांव मामले को लेकर जुमे की नमाज के बाद युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद से जुलूस की शक्ल में निकले और गठबंधन सरकार के मंत्रियों चंद्र प्रकाश गंगा व चौधरी लाल सिंह का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद बगियाला मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में नौजवान और आम लोग एकत्र हुए। जहां से उन्होंने यूथ फार ह्यूमेनिटी एंड डेवलपमेंट के संस्थापक एवं अध्यक्ष इम्तियाज सलारिया और मौलाना मोहम्मद सईद की अगुवाई में जुलूस निकाला। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ परेड चोक पहुंचा। जहां प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के मंत्रियों चंद्र प्रकाश गंगा और चौधरी लाल सिंह का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने रसाना मामले की निंदा करते हुए किसी भी प्रकार की राजनीति न करने का राज्य के सभी दलों से आह्वान किया और कहा कि एक आठ वर्षीय बच्ची जिसे यह भी पता नहीं था कि उसका धर्म क्या है उसके साथ इतनी घिनौनी हरकत की जाती है और राज्य सरकार के मंत्री जो खुद को एक समुदाय का कहते हैं अरे वो तो इंसान भी नहीं हो सकते जो इतनी छोटी मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या करने वालों का सहयोग कर रहे हैं। हम मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इस बात का ध्यान दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने और उनके मंत्रियों ने भारतीय संविधान और राज्य के आम लोगों के साथ न्याय करने की शपथ लेकर सरकार बनाई थी इसलिए दोषी मंत्रियों को तत्काल सरकार से बाहर किया जाए और मासूम बच्ची के हत्यारों को फांसी की सजा देकर उस मासूम को इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी तरफ मुख्य बाजार स्थित जामा मसजिद से भी रसाना मामले को लेकर जुलूस निकाला गया। इसमें मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबई की अगुवाई में हजारों लोगों ने भाग लिया और सरकार के मंत्रियों, जम्मू बार के वकीलों और रसाना मामले के दोषियों के हक में बोलने वाले लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed