वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए किए खास इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के साथ शुरू हो रहे त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जम्मू और कटड़ा के लिए 11 नई ट्रेने कुछ ट्रेनों को नवंबर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेनें 13 अक्तूबर से आरंभ हो जाएंगी और यह नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।
इससे कटड़ा पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के साथ ही राज्यवासियों को भी काफी राहत मिलेगी। त्योहारों के सीजन को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में पहुंचने वाली ज्यादातर ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी है।
ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट दिन व दिन बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 11 नई ट्रेनें चलाने का एलान किया है। एलान की गई ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू, कटड़ा और उधमपुर तक चलेंगी।
04411, 04412 ट्रेन दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और कटड़ा से दिल्ली तक चलेगी। यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। कटड़ा से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी, जबकि दिल्ली से सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी।
13 से 17 अक्टूबर तक ट्रेन
यह ट्रेन 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 02071, 20272 मुंबई सेंट्रल से जम्मू तवी तक चलेगी। मुंबई सेंटर से शुक्रवार को चलेगी और जम्मू तवी से रविवार को सप्ताह में एक बार चलेगी। इस ट्रेन को 22 नवंबर तक चलाया जाएगा।
03151, 03152 सियालदाह से जम्मू तवी और जम्मू तवी से सियालदाह तक 15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक चलाया जाएगा। 15 अक्तूबर से यह सियालदाह से जम्मू के लिए चलेगी और जम्मू से 17 अक्तूबर को शनिवार को चलेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है।
इसी तरह से बांद्रा टर्मिनल से जम्मू तवी और जम्मू तवी से बांद्रा तक 12 अक्तूबर से 24 नवंबर तक, इलाहाबाद से जम्मू तवी और जम्मू तवी से इलाहाबाद तक सप्ताह में दो बार 13 अक्तूबर से 31 नवंबर तक।
जम्मू तवी से उदयपुर और उदयपुर से जम्मू तवी के बीच सप्ताह में एक बार 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, 04410, 04409 श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली और नई दिल्लीसे कटड़ा तक 30 अक्टूबर तक चलेगी।