फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 injured in road accidents in kathua

सड़क हादसों में 11 घायल

Mon, 27 Feb 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
11 injured in road accidents in kathua
Accident - फोटो : डेमो फोटो

कठुआ में शुक्रवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ पल्ली लिंक मार्ग से शिवरात्रि पर भोले के दर्शन को जा रहे भक्त सड़क हादसे में घायल हुए। वहीं कालेज मार्ग पर भी आटो और कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धलौटी मोड़ के पास हुआ। यहां पर दो बाइक के बीच टक्कर होने से भोले बाबा के दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अनंत राम(50), सुनीता रानी(48) और नीरज वर्मा(14) के रूप में हुई है। सभी को जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। यहां पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दूसरा हादसा दोपहर साढे़ बारह बजे के करीब पल्ली लिंक मार्ग पर हुआ। यहां पर कार (जेके08बी-22837) ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार अनुराधा(35) व उसका नौ वर्षीया बेेटा अखिल घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। तीसरा हादसा दोपहर एक बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के करीब हुआ। यहां राहगीर महिला को कार (जेके08ई-3531) ने टक्कर मार दी। हादसे मेें सरोमी देवी निवासी रोमकोट छलां को गंभीर चोटें आईं। दोपहर करीब डेढ़ बजे कालेज मार्ग पर आटो और कार में भीड़ंत होने से पांच लोग भुरतो देवी निवासी बम्याल, बचनी देवी निवासी बम्याल, कैलाशो देवी, कमलेश देवी व नीलम देवी निवासी बम्याल घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed