{"_id":"6813c8746f9dcbf9390daccb","slug":"10th-result-kamakshi-topper-of-reasi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122815-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कामाक्षी बनी दसवीं कक्षा की जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कामाक्षी बनी दसवीं कक्षा की जिला टॉपर
विज्ञापन
कामाक्षी संब्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कामाक्षी संब्याल ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर के जिले में टॉप किया है।
कामाक्षी की इस उपलब्धि के बाद उसकी माता रचना मन्हास व पिता रंजीत सिंह बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। वीरवार को स्कूल खुलने के बाद स्कूल में कामाक्षी का स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। स्कूल की अन्य विद्यार्थी भी अपने परिणाम को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा सिमरन नाग पुत्री तेज सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसी स्कूल की छात्रा सोजीन मलिक पुत्री शबनम मलिक व शबीर मलिक ने भी 96.2 प्रतिशत अंक लिए। ओल्ड लॉरेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा पावनी गुप्ता पुत्री अनू गुप्ता व रिंकू गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक लिए। परिणाम घोषित होते ही सभी ने अगली कक्षाओं की तैयारियों को शुरू किया। अगली कक्षाओं में और ज्यादा मेहनत करने का प्रण लिया। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों ने मिठाई खिला उन्हें मुबारकबाद दी।