फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   108 villages have no electricity in Jammu and Kashmir

यहां दूसरी दुनिया की चीजें लगती हैं टीवी, इंटरनेट

Tue, 01 Sep 2015 01:09 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
108 villages have no electricity in Jammu and Kashmir

इक्कीसवीं सदी के भारत में जरा कल्पना कीजिए उस आबादी की जिसके लिए टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी तमाम चीजें अभी तक सपना ही हैं। लेकिन सच यही है कि जम्मू-कश्मीर में सौ से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहां बिजली नहीं पहुंची।

विज्ञापन


बिजली विभाग के रिकार्ड के अनुसार तीनों खित्तों के 108 गांवों को अभी बिजली नेटवर्क से जोड़ा नहीं जा सका है। यहां एक लाख से ज्यादा की आबादी अब भी बाबा आदम के जमाने की जिंदगी गुजार रही है।
विज्ञापन


आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा 62 गांव बिजली से वंचित है। कश्मीर के 27 और लद्दाख के 19 गांवों में बिजली नहीं पहुंची है।

इन ज‌िलों के गावों में आज भी नहीं है ब‌िजली

108 villages have no electricity in Jammu and Kashmir

रियासत के कुल 22 जिलों में से आठ जिलों रियासी, रामबन, किश्तवाड़, लेह, कारगिल, बांडीपोरा, कुपवाड़ा, राजोरी जिलों के दूरदराज के इलाकों में ऐसे गांव मौजूद हैं।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना जिसका नाम अब दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना हो गया है, में भी केवल 25 गांवों में ही उक्त योजना के तहत बिजली पहुंचाने की मंजूरी मिली है।

शेष 83 गांवों को रोशन करने के लिए बिजली विभाग के पास अभी कोई योजना नहीं है। गांवों के अलावा सैकड़ों की संख्या में मोढ़े (चार से दस-बारह घरों तक की बसाहट) भी राज्य में हैं, जहां पर बिजली आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे मोढ़ों का ठीक-ठीक रिकार्ड भी बिजली विभाग के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed