{"_id":"5eae8939e71a0f3d2f568e05","slug":"108-ambulance-proved-a-boon-for-zarina-gave-birth-to-child-in-ambulance-this-appeal-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः जरीना के लिए वरदान साबित हुई '108 एम्बुलेंस', बच्चे को दिया जन्म, महिलाओं से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः जरीना के लिए वरदान साबित हुई '108 एम्बुलेंस', बच्चे को दिया जन्म, महिलाओं से की ये अपील
Sun, 03 May 2020 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 May 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी की गोद में नवजात
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के लिए देवदूत बनी। गांव खुदरा तहसील बांदीपोरा निवासी जरीना बेगम(32 वर्षीय) को प्रसव पीड़ा हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उनको बांदीपोरा से एलडी हॉस्पिटल श्रीनगर के लिए रेफेर कर दिया गया। जहां उन्हें 108 एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। महिला की हालत गंभीर होते देख 108 एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्शियन ने कॉल कर डॉक्टर से संपर्क किया व सलाह ली। इसके बाद महिला का सफल प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला के परिजनों ने प्रदेश सरकार और 108 एम्बुलेंस का आभार प्रकट किया। वहीं जरीना ने अन्य महिलाओं से अपील की, कि वह अपने अधिकारों को जानें। सरकारी की ओर से मुहैया कराई जा रही सेवाओं का लाभ लें। बता दे कि कश्मीर घाटी में एम्बुलेंस के अंदर सफल प्रसव का यह दूसरा मामला है । 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है ।
विज्ञापन