फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चिट्टे के साथ पुलिस के खुफिया विंग का कांस्टेबल गिरफ्तार

चिट्टे के साथ पुलिस के खुफिया विंग का कांस्टेबल गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2018 11:51 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
चिट्टे के साथ पुलिस के खुफिया विंग का कांस्टेबल गिरफ्तार
जम्मू। कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस के खुफिया विंग में तैनात एक कांस्टेबल को चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ा गया है। जिला पुलिस लाइन जम्मू में तैनात एक एसपीओ भी उसके साथ पकड़ा गया है। दोनों के पास से हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी कांस्टेबल कश्मीर से जम्मू माल लाता था और दोनों मिलकर जम्मू में इसे बेचते थे।
विज्ञापन

आरोपियों में बडगाम के चडूरा निवासी कांस्टेबल नईम मंजूर और जम्मू के खटीका तालाब निवासी एसपीओ आमिर असलम शामिल हैं। नईम बडगाम में ही पुलिस की सीआईडी विंग में तैनात है, जबकि आमिर जिला पुलिस लाइन में एसपीओ है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल कश्मीर से हेरोइन की सप्लाई लेकर आता था। वहीं, जम्मू में आमिर हेरोइन के ग्राहक तलाशता था। हेरोइन महंगा नशा है, जिससे अच्छी खासी कमाई होती है। आमिर से छह ग्राम (करीब 10 हजार रुपये) और नईम से आठ ग्राम (करीब 15 हजार रुपये) की हेरोइन मिली। मंगलवार को दोनों आरोपी शहर के गाढ़ीगड़ क्षेत्र में किसी को हेरोइन बेचने के लिए निकले थे, जहां दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


बडगाम से हो रहा था पीछा
सूत्रों का कहना है कि नईम का पीछा बडगाम से ही हो रहा था। उस पर शक था कि वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल है। इस दौरान नईम पर भी नजर रखी गई। यह जानकारी आगे भी पहुंचाई गई। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पुलिसकर्मी हेरोइन के साथ पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed