{"_id":"5bbc8806867a5528625a1496","slug":"101539082246-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वजों की आत्मा की शांति को किया पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वजों की आत्मा की शांति को किया पिंडदान
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पितृपक्ष के मौके पर सोमवार को शहरवासियों ने देविका नदी के तट पर पिंडदान कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सुबह करीब सात बजे से ही देविका तट पर शहरवासियों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद पिंडदान कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। देविका नदी के तट के अलावा शहर व आसपास के इलाकों में स्थित बावलियों में भी बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए पहुंचे थे। देविका नदी के तट पर सुबह के समय इतनी ज्यादा भीड़ हो गई थी कि लोगों को खड़े रहने व बावली में स्नान करने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। पिंडदान करने के बाद शहरवासियों ने जरूरतमंद लोगों में दान भी किया।