{"_id":"5ba3f0a9867a55013270f45c","slug":"101537470633-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जाम से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जाम से यात्री रहे परेशान
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। वीरवार को दो वाहनों के खराब होने के चलते यात्री घंटों जाम में फंसे रहे, जिस कारण वह अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए। शाम साढे़ पांच बजे चले यात्री रात करीब साढे़ नौ से दस बजे तक चिनैनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब जाम हर रोज लग रहा है।
उधमपुर से बनिहाल तक केवल चार क्रेन होने के कारण दिक्कतें आ रही है, जबकि चिनैनी से उधमपुर के बीच ही तीन क्रेन कम से कम होनी चाहिए, ताकि खराब वाहनों को तुरंत हटाया जा सके। मामले पर एसएसपी ट्रैफिक संजय पाठक ने कहा कि दो वाहन खराब हुए थे, जिस कारण जाम की स्थिति बनी। वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। ब्यूरो