{"_id":"5ba2ab4f867a557f373dbb1e","slug":"101537387343-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन घायल
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली दुर्घटना सतैनी इलाके में मंगलवार देर रात को हुई। जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार 25 वर्ष का पंकज कुमार पुत्र चंदी राम और 22 वर्ष का मनोज कुमार पुत्र राम धर निवासी गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुंरत उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बट्टलबालियां इलाके में हुई, जहां मोटरसाइकिल नंबर जेके14बी-4574 को अज्ञात कार टक्कर मार कर फरार हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल चालक 19 वर्षीय लक्की सिंह पुत्र राज सिंह निवासी उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया।