फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भजन गाते दर्शन को आगे बढ़ा जत् था

भजन गाते दर्शन को आगे बढ़ा जत् था

Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
भजन गाते दर्शन को आगे बढ़ा जत्
था
उधमपुर। शुक्रवार तड़के अमरनाथ यात्रा के दोनों जत्थे हल्की फुहार के बीच जिले की सीमा से होकर गुजरे। वाहनों में सवार अमरनाथ यात्री बम-बम भोले के जयघोष लगाने के साथ बाबा बर्फानी के भजन का गायन भी कर रहे थे। जत्थे के गुजरने के दौरान राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए बालटाल के जत्थे का पहला वाहन तड़के 3:40 पर टिकरी पहुंचा। टिकरी से जत्थे को निकलने में 18 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन सुबह करीब 3:58 पर गुजरा। शहर व ग्रामीण इलाकों से होकर जत्थे का पहला वाहन 5:35 पर चिनैनी नाशरी टनल पहुंचा। चिनैनी का सीमा को पार करने में जत्थे को करीब एक घंटे का समय लगा। बालटाल के जत्थे में कुल 1170 अमरनाथ यात्री 36 वाहनों में सवार थे।
विज्ञापन

पहलगाम के जत्थे का पहला वाहन तड़के 4:25 पर टिकरी पहुंचा और टिकरी से गुजरने को जत्थे को 20 मिनट का समय लगा। इसके बाद जत्थे का पहला वाहन सुबह 6:07 मिनट पर चिनैनी नाशरी टनल पर पहुंचा। चिनैनी से जत्थे को गुजरने में करीब सवा घंटे का समय लगा। कई वाहन जाम में फंस गए और पीछे के वाहन देरी से रवाना हो सके। पहलगाम के जत्थे में 2281 अमरनाथ यात्री 74 वाहनों में सवार थे। वाहनों में सवार अमरनाथ यात्री भोले की भक्ति में मग्न थे। कोई भजन गा रहा था तो कोई बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed