JK: 10 केएएस अफसरों के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के दस केएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार कठुआ डीआईसी के जनरल मैनेजर जोगिंदर सिंह राय को उधमपुर के वेज इंप्लायमेंट के प्रोजेक्ट अफसर पद पर भेजा गया है।
राय का कामकाज एडीसी कठुआ को सौंपा गया है। एसडीएम (पूर्व) श्रीनगर सैयद हनीफ बाल्खी को डिप्टी डायरेक्टर लाइब्रेरीज कश्मीर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
अब तक इस पद का अतिरिक्त दायित्व डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म कश्मीर गुलाम जिलानी जरगर के पास था। अश्विनी कुमार को डिप्टी डायरेक्टर ग्रामीण स्वच्छता विभाग जम्मू के पद पर नियुक्त किया गया है।
जाने किसको कहां भेजा गया?
गुलाम हसन कृपाक प्रोजेक्ट अफसर वेज इंप्लायमेंट रामबन बनाया गया है। इसी प्रकार डीआईसी कुलगाम के जनरल मैनेजर अब्दुल राशिद मीर को प्रोजेक्ट आफसर वेज इंप्लायमेंट कुलगाम बनाया गया है।
डीआईसी के जीएम का अतिरिक्त प्रभार एडीसी कुलगाम को सौंपा गया है। मसूद अहमद काजी को छात्रू का एसडीएम बनाया गया है। मोहम्मद सादिक अखून को प्रोजेक्ट अफसर वेज इंप्लायमेंट कारगिल के पद पर तैनात किया गया है।
बांदीपोरा के इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर राशिदा अख्तर की तैनाती की गई है। उषा कुमारी को डीआईसी किश्तवाड़ का जनरल मैनेजर बनाया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर रामबन रोमिन अहमद को रामबन में ही इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के प्रोजेक्ट आफिसर पद पर भेजा गया है।