फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   10 judges on 50 thousand cases in J&K highcourt

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट: पचास हजार मुकदमों की 10 जज कर रहे हैं सुनवाई

Mon, 26 Sep 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 26 Sep 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
10 judges on 50 thousand cases in J&K highcourt
कोर्ट - फोटो : Demo Pic.
जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में तय गिनती से कम संख्या में जज काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट में करीब 50 हजार केसों की सुनवाई चल रही है। इन केसों की सुनवाई मात्र दस जज ही कर रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर मेें कुल 13 जज मौजूद रहने चाहिएं। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में दस जजों में मुख्य न्यायाधीश वी वसंथाकुमार के अलावा नौ जज मौजूद हैं। इनमें से छह जज कश्मीर बेंच में तैनात हैं। पहले आठ जज ही मौजूद थे। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से न्यायाधीश अराध्य के शपथ ग्रहण के साथ इनकी संख्या दस हो पाई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में तीन बाहरी प्रदेश के जज मौजूद हैं, जबकि सात जज जम्मू-कश्मीर से हैं। जम्मू कश्मीर के वकीलों के नाम का भी पैनल बनाया गया है। इसमेें से तीन न्यायाधीशों को नियुक्त किया जाना है। इन वकीलों के पैनल का नाम सरकार के पास भेजा गया है। नए जजों की नियुक्ति प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed