फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 crpf men injured in doodhpathri accident in budgam

बडगाम में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरा CRPF का वाहन, दो एसपीओ समेत आठ जवान घायल; देखें Video

Tue, 29 Apr 2025 10:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडगाम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 10:47 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वाहन की गति अधिक होने और सड़क की खराब स्थिति के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
10 crpf men injured in doodhpathri accident in budgam
खाई में गिरा सीआरपीएफ का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के दूधपथरी क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 181सीआरपीएफ बटालियन  के एक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में आठ सीआरपीएफ जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों की पहचान
घायलों की पहचान कांस्टेबल श्याम बालाजी, कांस्टेबल विजय शंकर, कांस्टेबल अक्षय भगवत, कांस्टेबल जयकेंद्र, कांस्टेबल प्रकाश जमातिया, कांस्टेबल विकास बर्मन, कांस्टेबल राजीव, ड्राइवर राम गोपाल, एसपीओ फिरोज अहमद और एसपीओ जाविद अहमद के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वाहन की गति अधिक होने और सड़क की खराब स्थिति के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

गति सीमा कम करने के निर्देश
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। इस हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और वाहनों की गति सीमा को कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां सड़क हादसा आम नहीं
यहां बता दें कि दूधपथरी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां पर सड़क हादसे आम बात नहीं है। मगर कभी-कभी सड़क की खराब स्थिति और वाहनों की गति अधिक होने के कारण हादसे हो जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed