{"_id":"65ac424ec2453d31fd04ea0d","slug":"10-arrested-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-1663-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरी, पशु तस्करी, अवैध शराब के मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरी, पशु तस्करी, अवैध शराब के मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस ने थाना सांबा, थाना रामगढ़ और थाना पुरमंडल के अधिकार क्षेत्र में चोरी, पशु तस्करी, अवैध शराब और असमाजिक गतिविधियों में शामिल दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी कटली सांबा, कुर्शीद अली निवासी कृष्ण पुर कोरगा पतरारी तहसील डंसाल जिला जम्मू, रफाकत कालिस निवासी अनंतनाग, इमरान क़ुरैशी निवासी अनंतनाग, जगदीप कुमार निवासी डागोर तहसील विजयपुर, अदार दीन निवासी सपराल बाई तहसील मढीन जिला कठुआ, अंग्रेज सिंह निवासी दोसियां सुराडा तहसील घगवाल के रूप में हुई है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कि सांबा थाने में दर्ज केस में राकेश कुमार और कुर्शीद अली को चोरी के आरोप में पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। रफाकत कालिस और इमरान कुरैशी को गोवंश तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पशु तस्करी में ही जगदीप कुमार और अदार दीन को पकड़ा है।
आरोपी अंग्रेज सिंह को एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस पोस्ट गोरण के माध्यम से पुलिस थाना सांबा में दर्ज किए गए केस में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर ही 320 लीटर लाहन नष्ट की। साथ ही सात लीटर अवैध देसी शराब जब्त की है।. मामले में दो और कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश के अनुसार पुलिस जिले में चोरी, गोवंश तस्करी, शरारतों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल कुख्यात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसमें शामिल अपराधियों पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।