{"_id":"5c2cd5e4bdec2256a931c691","slug":"1-dead-5-hurt-after-they-slip-from-overspending-train-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: दिल्ली जा रही एसी स्पेशल से आधा दर्जन यात्री गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: दिल्ली जा रही एसी स्पेशल से आधा दर्जन यात्री गिरे, एक की मौत
Wed, 02 Jan 2019 08:46 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उधमपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रही एसी स्पेशल ट्रेन में मंगलवार को करीब आधा दर्जन यात्री गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शव को जीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था।
दरअसल, रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन चली तो कई यात्री हड़बड़ी करने लगे। इससे करीब आधा दर्जन यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए। हालांकि उस वक्त ट्रेन की स्पीड बहुत कम थी। बावजूद इसके एक युवक गिरने के बाद ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। जो यात्री ट्रेन से गिरे, उन्होंने ही युवक को वहां से उठाया और पुलिस को सूचित किया।
साथ ही उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अजय कुमार उधमपुर का रहने वाला था। वह दिल्ली में काम करता था। नया साल मनाकर वापस दिल्ली जा रही था। उधमपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए विशेष एसी ट्रेन चलती है।