फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   -1.5 degree mercury in Srinagar, the coldest night of the season, cold starts in the state

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में -1.5 डिग्री पारा, सीजन की सबसे सर्द रात, प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू 

Sun, 21 Nov 2021 09:33 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 09:33 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में सुबह व रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में बीती रात माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

विज्ञापन
-1.5 degree mercury in Srinagar, the coldest night of the season, cold starts in the state
Jammu and Kashmir Weather Report - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शुष्क मौसम में जम्मू-कश्मीर में सुबह व रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में बीती रात माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 24 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम शुष्क बने रहने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। जम्मू जिले में भी सुबह, शाम और रात को सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। यहां पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होकर 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान यहां पर 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर में लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रात को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। लेह और कारगिल में भी ठंड से कोई राहत नहीं है। यहां दोनों जगह दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी में भी वृद्धि होगी। 

घाटी के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडक का अहसास बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed