{"_id":"d42b989a4da315682d8168681de34987","slug":"churchill-brothers-and-the-young-star-on-a-tie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चिल ब्रदर्स और यंग स्टार का मुकाबला बराबरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चिल ब्रदर्स और यंग स्टार का मुकाबला बराबरी पर
ब्यूराे/अमरउजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को कांटे की टक्कर में चर्चिल ब्रदर्स और यंग स्टार के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
यह मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। बुधवार को शाम तीन बजे विजय क्लब और यंग रोवर्स के बीच भिड़ंत होगी।
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले जारी रखे।
शुरुआत में किसी को कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच चर्चिल ब्रदर्स की ओर से मुजमील ने 27वें मिनट में शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों को अन्य कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भी जोरदार हमले हुए। यंग स्टार की ओर से 45वें मिनट में पंकज कुमार ने शानदार गोल ठोककर टीम को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में राकेश कुमार, सुरेश गुप्ता, विजय कुमार, राकेश सुंबड़िया ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आरके कोहली, नरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, हरबंस लाल, अमरदीप सिंह, सतपाल सिंह आदि पहुंचे।