{"_id":"bbf1702fe5ad314bba7a4d7422c41656","slug":"wedding-day-groom-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और शादी के दिन दूल्हे राजा पहुंचे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और शादी के दिन दूल्हे राजा पहुंचे हवालात
दोमाना
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारियां तो घुड़चढ़ी की थीं। दूल्हे मियां ही नहीं, बाराती भी तैयार थे। लेकिन सारे अरमान धरे के धरे रह गए। वीरवार को बैंड बाजे के साथ घोड़ी चढ़ना था, लेकिन दूल्हे राजा बलात्कार के आरोप में हवालात में पहुंच गए।
विज्ञापन
दूल्हे पर गांव की ही एक अन्य युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फरियादी युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि कानाचक्क थाना क्षेत्र के एक गांव की उक्त युवती का गांव के ही युवक राजेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग कई साल से चल रहा था। राजेंद्र ने उससे शादी करने और जीवनभर साथ निभाने के वादे किए थे।
विज्ञापन
सुखद भविष्य का सपना दिखाकर और शादी का वचन देकर वह कई दिनों तक उसके शरीर का शोषण करता रहा। बाद में राजेंद्र अपने वादे पर कायम नहीं रहा। उसने युवती को छोड़ किसी दूसरी लड़की से शादी करने का मन बना लिया।
युवती को जब यह जानकारी मिली तो उसने राजेंद्र को उसके वादे याद दिलाकर विवाह करने की बात कही। आरोपी युवक ने उसकी बात नहीं मानी। वह दूसरी जगह शादी करने पर अडिग रहा।
अपनी दुनिया उजड़ते देख युवती ने अपने घरवालों को सारी बातों की जानकारी दी। उसके बाद युवक को लड़की के परिवार वालों ने भी समझाने का प्रयास किया। जब कोई रास्ता नहीं रहा तो उसने घर वालों के साथ कानाचक्क पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल और युवती का मेडिकल करवाने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मानें तो 12 सितंबर को युवक की शादी तय थी। इसी दिन उसे हिरासत में ले लिया गया।