{"_id":"61cfe2cb2f0f3027e77bf3f2","slug":"vaishno-devi-stampede-union-minister-jitendra-singh-said-people-not-understand-especially-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी में हादसा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- लोग मानते नहीं हैं, खासकर युवा तो बिलकुल नहीं समझते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी में हादसा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- लोग मानते नहीं हैं, खासकर युवा तो बिलकुल नहीं समझते
Sat, 01 Jan 2022 10:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:42 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के बावजूद लोग मानते नहीं हैं। मंदिर परिसर में भीड़ लगाई गई। खासकर युवा लोग तो बिलकुल नहीं समझते।
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थिति माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मंदिर परिसर में हुई घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के बावजूद लोग मानते नहीं हैं। मंदिर परिसर में भीड़ लगाई गई। खासकर युवा लोग तो बिलकुल नहीं समझते। ये घटना जिस वक्त हुई, वहां कुछ युवा खड़े थे, उसी वक्त कुछ बातचीत उनके बीच हो गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी की गईं थीं और नंबर भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
क्या बोले डीजीपी दिलबाग सिंह
घटना पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे गेट नंबर तीन पर भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई, इस वजह से यात्रा को थोड़े समय के लिए रोका गया था। चश्मदीदों का कहना है कि भगदड़ इसलिए मची क्योंकि भीड़ ज्यादा थी और जाने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
पीएम से लेकर राहुल गांधी ने भी जताया शोक
माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।