{"_id":"61d45e0f22502b2c992f37c4","slug":"vaishno-devi-darshan-devotees-waited-for-helicopter-service-to-be-restored-amid-rain-devotees-took-help-of-palanquin-and-horse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णों देवी दर्शन: बारिश के बीच हेलीकॉप्टर सेवा बहाल होने का इंतजार करते रहे भक्त, श्रद्धालुओं ने लिया पालकी और घोड़े का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णों देवी दर्शन: बारिश के बीच हेलीकॉप्टर सेवा बहाल होने का इंतजार करते रहे भक्त, श्रद्धालुओं ने लिया पालकी और घोड़े का सहारा
Tue, 04 Jan 2022 08:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:18 PM IST
सार
त्रिकुटा पहाड़ियों पर भी हल्की धुंध रही। भवन मार्ग पर तेज हवाएं चलने से ठंड में भी इजाफा हुआ। दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों को बरसाती, आदि का उपयोग करते भी देखा गया। ठंड बढ़ने के कारण भवन मार्ग पर कई दुकानदार आग जलाकर राहत पाते देखे गए।
विज्ञापन
माता वैष्णों देवी
- फोटो : File Photo
विस्तार
धर्मनगरी सहित माता वैष्णो देवी भवन व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिन भर जारी हल्की बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही। इससे भक्तों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली। हेलीकॉप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्री हेलीपैड पर देर शाम तक सेवा शुरू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
सुबह से ही हल्की बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई। त्रिकुटा पहाड़ियों पर भी हल्की धुंध रही। भवन मार्ग पर तेज हवाएं चलने से ठंड में भी इजाफा हुआ। दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों को बरसाती, आदि का उपयोग करते भी देखा गया। ठंड बढ़ने के कारण भवन मार्ग पर कई दुकानदार आग जलाकर राहत पाते देखे गए। यात्री भी इसका उपयोग कर रहे थे। वहीं, हेलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करने वाले भक्तों को आखिर में घोड़े या पालकी का विकल्प अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को भी खुला रहा पंजीकरण कक्ष
भवन में भगदड़ की घटना के बाद एक उच्चस्तरीय बैठक में ऑनलाइन पंजीकरण को ही मान्यता देने के निर्णय को अभी लागू नहीं किया गया है। यात्रियों के लिए पंजीकरण कक्ष मंगलवार को भी खुला रहा। यह सुविधा माता के दर्शनों के लिए घरों से निकल चुके यात्रियों के लिए है। जल्द ही पंजीकरण कक्ष को बंद करने की बात कही गई है।