{"_id":"659b2ae408b732b6aa0a9c36","slug":"union-home-minister-amit-shah-visits-jammu-and-kashmir-on-tuesday-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सियासत पर मौसम भारी, गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू दौरा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सियासत पर मौसम भारी, गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू दौरा स्थगित
Mon, 08 Jan 2024 04:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:14 PM IST
सार
गृह मंत्री जम्मू के गांधी नगर के गुलशन ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब इन तैयारियों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू दौरा स्थगित हो गया है। वे मंगलावर को जम्मू दौरे पर पहुंचने वाले थे। मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और उसके पूर्वानुमान को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री की प्रदेश यात्रा स्थगित हो गई है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने नौ जनवरी को शाह की जम्मू-कश्मीर की निर्धारित यात्रा से एक दिन पहले यह जानकारी दी। इस दौरान उनका जम्मू में विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने और ई-बसों सहित 1,379 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। वे जम्मू शहर में 2,348 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे। अमित शाह ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की भी योजना बनाई थी।
विज्ञापन
गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और विकास की समीक्षा करने का भी कार्यक्रम था। केंद्रीय मंत्री का पुंछ सेक्टर में डेरा की गली का दौरा करने और इस क्षेत्र में हाल ही में मारे गए नागरिकों के परिवारों से मिलने का भी कार्यक्रम था।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जम्मू दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया था। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा था कि बार-बार कोशिश के बाद भी जेपी नड्डा का विमान जम्मू हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया, जिसके चलते उनके दौरे को रद्द करना पड़ा।
वहीं, चार जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जम्मू दौरा भी बिगड़े मौसम की भेंट चढ़ गया था। खराब मौसम के चलते वह जम्मू हवाई अड्डे पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में उनके विमान को पठानकोट उतारा गया। फिर पठानकोट से सड़क के माध्यम से वह कठुआ पहुंचे। कठुआ में उपराष्ट्रपति ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो के उद्घाटन किया था।