{"_id":"683b7159a791f4604f02516d","slug":"yugdhar-fair-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-123756-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: युगधार मेले में बाबा युग के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: युगधार मेले में बाबा युग के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
युगधार में मेले का उद्घाटन करते विधायक।
-विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया मेले का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। उपमंडल में शनिवार को युगधार मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा युग के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। उन्होंने युगधार पहुंच कर वहां की वादियों का अवलोकन किया।
बारिश के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं की काफी संख्या देखने को मिली। युगधार मेले का उद्घाटन विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। इससे पहले उन्होंने बाबा युग के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया। इसके बाद मेले में पहुंचकर प्रबंधों का जायजा लिया। युगधार में सुबह से ही बारिश के कारण ठंड रही।
मेला स्थल पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ और उसके बाद पूर्ण आहुति दी गई। अस्थायी दुकानाें पर लोग खरीदारी करते नजर आए। मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय कला को दर्शाया गया। मेले में पहुंचे लोगों ने मिठाइयां, खिलौने तथा अन्य सामान खरीद कर प्राचीन परंपरा को निभाया। हालांकि बारिश के कारण कई लोग मेला स्थल पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
तेज बारिश में बढ़ाई ठंड
मेला स्थल पर शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश से ठंड बढ़ गई। जो लोग अपने साथ गर्म कपड़े नहीं लाए थे, वे अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। लोगों ने माना कि यदि पहाड़ी वाली जगह पर आना हो तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लाने चाहिए थे।
-- -- -- -- -- -- -
खुले मैदान में क्रिकेट का लिया आनंद
युगधार में मेले के दौरान पहुंचे लोगों ने खुला मैदान देखकर क्रिकेट का भी खूब आनंद उठाया। लोगों ने बाबा युग के दर्शन करने के बाद गीले मैदान में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।