फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   youth news

Udhampur News: स्वरोजगार के प्रति योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
youth news
उधमपुर। खादी विलेज इंडस्ट्री बोर्ड की ओर से जिलास्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगारों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को जम्मू-कश्मीर केवीआईबी की ओर से कार्यान्वित की जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित बेरोजगार युवाओं व कारीगरों को इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता के बारे में जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के लिए पंचायत किरमू-ए (खारी) रामनगर में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में निदेशक आरएसईटीआई एलडीएम (एसबीआई) क्षेत्र के पूर्व सरपंच व पंचों और बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। जिला अधिकारी जम्मू-कश्मीर केवीआईबी अश्वनी कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और जम्मू-कश्मीर केवीआईबी की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने नवोदित उद्यमियों को बताया कि पीएमईजीपी और जेकेआरईजीपी के तहत वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कैसे करें और प्रक्रिया में आवश्यक अन्य तौर-तरीके क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed