फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wrestling Competition

Udhampur News: मदन रियासी ने इरफान बसंतगढ़ को हराकर जीता बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
Wrestling Competition
रामनगर। अंतिम मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए दम दिखाते दोनों पहलवान।
अमरोह गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन, तीसरी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के अमरोह गांव में शनिवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहली बड़ी माली का मुकाबला पहलवान मदन रियासी ने जीता। मदन ने पहलवान इरफान बसंतगढ़ को हराकर प्रथम पुरस्कार 27000 की नकदी राशि प्राप्त की।
अमरोह दंगल कमेटी के प्रधान गोपाल दास परयान की ओर से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दंगल का आयोजन किया गया था। विजेता पहलवानों को पुरस्कार के रूप में ढाई लाख की राशि वितरित की गई। दंगल दोपहर तीन बजे दंगल आरंभ हुआ और शाम आठ बजे समाप्त हुआ। दंगल देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ रामनगर कस्बे से काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

दंगल में दिल्ली,पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़,जम्मू केंद्र शासित प्रदेश के साथ तहसील रामनगर, तहसील बसंतगढ़ के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में लगभग 50 कुश्ती मुकाबले करवाए गए। पहली बड़ी माली का मुकाबला मदन रियासी और इरफान बसंतगढ़ के बीच हुआ। तकरीबन 40 मिनट तक चली कुश्ती में मदन पहलवान ने इरफान पहलवान को मात देकर बड़ी माली अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला 18000 रुपये की राशि का था। इसमें मखनदीन पहलवान रामनगर और सागर पहलवान दिल्ली के बीच में मुकाबला हुआ। इसमेंं मखनदीन ने विजय प्राप्त की। एक अन्य मुकाबला साहिल पहलवान कठुआ और राकेश कुमार पहलवान घोरड़ी के बीच। पंद्रह मिनट तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों के जितने का कड़ा प्रयास किया लेकिन बाद में दोनों का मुकाबला बराबरी में छूटा। इस अवसर पर जगदीश ठाकुर,लाल सिंह, रमेश प्लासर, पूरब सिंह,बलबीर सिंह, प्रताप सिंह,गोपाल सिंह,रशपॉल सिंह,जगदीश सिंह,मखन सिंह अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed