{"_id":"57a63deb4f1c1b78272b8b5a","slug":"worker-s-protest-on-dc-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दस्तकर यूनियन ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दस्तकर यूनियन ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर दस्तकर यूनियन द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला विकास आयुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। वहीं इसके उपरांत उन्हाेंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला विकास आयुक्त कार्यालय को सौंपा।
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे दर्शन कुमार ने बताया कि मजदूर दस्तकार यूनियन पिछले कई वर्षों से मजदूरों तथा मिस्त्रियों की समस्याओं को उठाती आई है। लेकिन अभी तक सरकार तथा जिला प्रशासन ने उनकी समस्याओं को हल करने के लिए कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी लंबित मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि मजदूर चाहे वे जम्मू कश्मीर के हैं या फिर बाहरी राज्यों उनको लेबर विभाग में पंजीकृत किया जाए तथा इसके लिए आसान औपचारिकताएं रखी जाएं ताकि हर मजदूर व मिस्त्री अपने आप को पंजीकृत कर सके।
विज्ञापन
वहीं 60 वर्ष से ऊपर के मजदूर तथा मिस्त्रियों को 3 हजार रुपये पेंशन लगाना, मजदूर शेड व सराय का निर्माण करना, मजदूरों तथा मिस्त्रियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयां की सुविधाएं उपलब्ध करवाना, गरीब मजदूरों को रहने के लिए भूमि उपलब्ध करवाना आदि शामिल हैं।