फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Womens Not Got Free Bus Service

Udhampur News: निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहीं महिलाएं

Sun, 08 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Womens Not Got Free Bus Service
उधमपुर से सुद्धमहादेव के लिए एसआरटीसी की रोडवेज बस की कमी से महिला तीर्थ यात्री परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर से सुद्धमहादेव के बीच एसआरटीसी की रोडवेज बस सेवा की कमी से जिलेवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि जिला उधमपुर में जम्मू संभाग के मुख्य तीर्थ स्थलों में शामिल भगवान शिव-पार्वती की विवाह स्थली सुद्धमहादेव तक पहुंचने के लिए कोई भी सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
उधमपुर से लाटी के बीच मात्र एक बस चलती है, जो पहले दिन सुबह तड़के लाटी के लिए रवाना होती है और सुद्धमहादेव से होकर लाटी की तरफ निकल जाती है। फिर लाटी से यही बस दूसरे दिन वापस उधमपुर के लिए चलती है।
विज्ञापन

इस इकलौती सरकारी बस में ज्यादातर यात्री लाटी तक जाते हैं। इस कारण सुद्धमहादेव के तीर्थयात्रियों को सीट नहीं मिल पाती है। अब 10 जून से तीन दिवसीय वार्षिक सुद्धमहादेव मेला शुरू होने वाला है। इसके लिए निशुल्क सरकारी बस सेवा का लाभ न मिलने से महिला श्रद्धालु परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय राजरानी वर्मा, आशा भारती, पंडित शेखर शर्मा, रेणू देवी आदि ने बताया कि उधमपुर से सुद्धमहादेव की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। यह एक काफी ज्यादा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जिला मुख्यालय से भी रोज काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इसके बावजूद यहां एसआरटी बस नहीं लगाई गई है।
ऐसे में सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए शुरू की निशुल्क बस सेवा का लाभ भी इस रूट की महिला यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों ने सरकार से उधमपुर से सुद्धमहादेव के बीच एसआरटीसी बस चलाने की मांग की है। इससे सुद्धमहादेव, गौरी कुुंड, मानतलाई इत्यादि में तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा और खासकर महिला यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

--कोट--
किसी भी क्षेत्र अथवा रूट पर नई सरकारी बस सेवा शुरू करने का काम जम्मू स्थित एसआरटीसी कार्यालय से ही संभव है। इसकी मंजूरी जम्मू में तैनात एसआरटीसी के उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं। -रोमेश समोत्रा, एआरटीओ, उधमपुर।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article