फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   womens day

Udhampur News: महिला उद्यमियों ने साझा कीं सफलता की कहानियां

विज्ञापन
womens day
किश्तवाड़। जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इसमें महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश कुमार शवन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीएचईडब्ल्यू मिशन शक्ति किश्तवाड़ और अन्य निजी महिला उद्यमियों सहित विभिन्न विभागों की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), महिला उद्यमियों और उनके अभिनव उपक्रमों को प्रदर्शित किया गया। इसमें महिलाओं की शिकायतों को सुना गया। उपायुक्त ने मौके पर ही उनका निवारण किया। इस अवसर पर कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने ताइक्वांडो प्रदर्शन, किश्तवाड़ आर्ट प्रोडक्शन की ओर से नुक्कड़ नाटक और जीवंत नृत्य प्रदर्शन शामिल थे। उपायुक्त ने महिला उद्यमियों और अन्य लोगों की भी सराहना की और अधिक महिलाओं से आगे आकर अपना खुद का व्यवसाय और अन्य उद्यम शुरू करने का आग्रह किया। उम्मीद महिला एसएचजी और अन्य उल्लेखनीय महिला उद्यमियों ने सफलता की कहानियां साझा कीं। कार्यक्रम में पीओ आईसीडीएस ऋषि कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यूओ जुबैर अहमद, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता/ईओ नगर पालिका मिर्जा मुमताज इकबाल, एएलसी ममता सुदर्शन, सीडीपीओ राहिदा लोन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed