Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   women reservation bill, rally

Udhampur News: महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
women reservation bill, rally
उधमपुर। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने भाग लेकर विधेयक के प्रति समर्थन दिया।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस पार्क से गोल मार्केट तक रैली निकाली गई। महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। विधायक पवन कुमार गुप्ता, विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक देवयानी राणा और विधायक शगुन परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने विधेयक को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संसद में 16 से 19 अप्रैल के बीच विधेयक पर होने वाली चर्चा बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निशा महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक पहल है जिससे महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर संसद में चर्चा की जाएगी। नेताओं से अपील है कि वे सामाजिक नजरिए से सोचें। विधानसभा में 90 में केवल चार महिला विधायक हैं यानी महिलाओं की भागीदारी केवल 4.4 प्रतिशत है। उम्मीद है कि संसद में जब महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी तो सभी दलों के नेता आधीत आबादी के हितों का ध्यान अवश्य रखेेंगे।

-देवयानी राणा, विधायक नगरोटा
महिला आरक्षण विधेयक का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। राजनीति के गलियारों में संसद से लेकर पंचायत तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने 33 प्रतिशत आरक्षण का जो निर्णय लिया है, उसका सभी को स्वागत करना चाहिए।
-शगुन परिहार, विधायक किश्तवाड़





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article