फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Women Empowerment

Udhampur News: ब्यूटी ट्रेनिंग से गढ़ रहीं महिलाओं का भविष्य, राधिका शर्मा बनीं सशक्तीकरण की मिसाल

विज्ञापन
Women Empowerment
ब्यूटीशियन सह ट्रेनर राधिका शर्मा।
राधिका के इस सफर में उनके पति और पिता का विशेष सहयोग रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। उधमपुर जिले के बट्टल बालियां निवासी राधिका शर्मा ने अपने सौंदर्य पार्लर और प्रशिक्षण संस्थान ''''मेकओवर एंड अकादमी'''' के जरिए न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें प्रेरणास्रोत बन गई हैं।
2019 में पॉलिटेक्निक कॉलेज से ब्यूटीशियन का कोर्स पूरा करने के बाद राधिका ने अपने घर के छोटे से आंगन में ''''मेकओवर एंड अकादमी'''' की शुरुआत की। आज यह संस्थान न केवल एक फलता-फूलता ब्यूटी पार्लर है, बल्कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ चुका है। राधिका के इस सफर में उनके पति और पिता का विशेष सहयोग रहा। राधिका कहती हैं कि शादी के बाद भी मेरे सपनों को पूरा करने में मेरे परिवार ने कभी बाधा नहीं बनाई। आज वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी रोल मॉडल बन गई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को दे रहीं यह संदेश सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर हर महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। वह महिलाओं को सलाह देती हैं कि कटिंग-टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर जैसे छोटे व्यवसायों से भी शुरुआत करके वे आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का एक सफल मॉडल भी प्रस्तुत करती है। उनका यह प्रयास साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से कोई भी महिला समाज में अपनी विशेष पहचान बना सकती है।


1000 से अधिक महिलाओं को दिया रोजगार
अब तक राधिका ने जिले भर की 1000 से अधिक बेरोजगार महिलाओं और युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई महिलाएं आज अपने छोटे-छोटे ब्यूटी पार्लर चला रही हैं और सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed