फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   women college, awareness rally

Udhampur News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

विज्ञापन
women college, awareness rally
उधमपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को सरकारी महिला कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब ने एनएसएस इकाई के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया ने कॉलेज परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम यातायात अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई के संयोजक डॉ. अजय कुमार शर्मा ने नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में दुर्घटनाएं गंभीर समस्या बन चुकी हैं जो केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आम जनता को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली बट्टल बालियां के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाल आश्रम तक पहुंची। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारे लगाकर नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रदीप सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यहां डॉ. अजय शर्मा, डॉ. रविंदर कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, प्रो. यश पाल, प्रो. मंजू बाला, डॉ. मुकेश शर्मा, प्रो. यश कुमार सहित लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed