{"_id":"582f48504f1c1b7c22901240","slug":"women-angry-at-not-getting-the-water-landed-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं मिलने से गुस्साई महिलाएं उतरीं सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं मिलने से गुस्साई महिलाएं उतरीं सड़क पर
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बटना के लोग पानी की समस्या से मजबूर होकर शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। करीब एक घंटे तक चिनैनी-दोमेल मार्ग को बंद रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक गांव में पानी नहीं पहुंचा तो हाईवे को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल पिछले कुछ दिन पहले भी गांव के लोग पानी की समस्या को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिला था। शुक्रवार तक जब पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो ग्रामीण बच्चों और महिलाओं के साथ सड़क पर उतर आए। ग्रामीण शामिल बजीरा बेगम, जमशेद खान, परस राम, शम्सुद्दीन और अन्य ने कहा कि कई माह से उनके गांव में पानी की सप्लाई ठप है। इसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
वे पानी लेने के लिए गांव से कई किलोमीटर दूर जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या जस की तस ही रही। उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार उन्हें अधिकारी भी नहीं मिलते जिसके चलते उन्हें परेशान भी होना पड़ता है। ऐसे में समस्या सुनाई जाए तो किसे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक पानी की समस्या दूर नहीं हुई हुई तो हाईवे जाम कर देंगे, जिसकी जिम्मेवारी पीएचई विभाग की होगी। मौके पर पहुंचे पीएचई विभाग के एक अधिकारी ने उच्च अधिकारी से फोन पर बात कर लोगों को आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए और मार्ग खोला।