{"_id":"5866b2bc4f1c1b445ceece03","slug":"winter-carnival-will-bhaderwah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह में होगा विंटर कार्निवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह में होगा विंटर कार्निवल
ब्यूरो, अमर उजाला/भद्रवाह
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर भद्रवाह की हसीन वादियों में पर्यटकों की मौत-मस्ती शुरू हो चुकी है। बेशक बर्फबारी बेहद कम हुई है, लेकिन लोक इसका आनंद लेने से चुकना नहीं चाह रहे हैं। नए साल के मौके पर भद्रवाह डेवलपमेंट अथारिटी विंटर कार्निवाल का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
भौगोलिक परिस्थितियां और सरकारी की उपेक्षा भले ही स्थानीय लोगों के लिए भले ही मुसीबत बनती हो, लेकिन कुदरत ने अपने खजाने से भद्रवाह की वादी को अनमोल खूबसूरती बख्शी है। बर्फ से ढंकी पहाड़ी की चमचमाती चोटियां, विशाल कैलास पर्वत की शृंखलाएं और प्रकृति की गोद में बसी भद्रवाह घाटी का नजारा इन दिनों अद्भुत हो गया है। दूर-दूर से पर्यटक यहां आकर बर्फ बार अटखेलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
भद्रवाह डेवलपमेंट अथारिटी ने पर्यटकों को लुभाने के लिए नए साल पर विंटर कार्निवाल का आयोजन करने जा रहा है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यहां पर्यटकों को सस्ते दामों पर बेहतर सुविधाएं देने की योजना बनाई गई है। सैलानियों को स्कीइंग, स्नो स्कीइंग, स्नो ग्लाइडिंग और अन्य खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन