{"_id":"5766f5c34f1c1b5a5611be6b","slug":"winner-made-up-kapil","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश का कपिल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश का कपिल बना विजेता
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
रथ मेला के अवसर पर हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थियाल चौगान कमेटी की ओर से थियाल चौगान मैदान पर आयोजित वार्षिक दंगल का विजेता उत्तर प्रदेश का पहलवान कपिल रहा। दंगल कमेटी के प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दंगल में रामनगर के विधायक आरएस पठानिया मुख्य अतिथि थे जबकि एसीअर उधमपुर सुभाष डोगरा और जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के शिव कुमार शर्मा विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन
दंगर में जम्मू, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली का मुकाबला उत्तर प्रदेश के पहलवान कपिल और दिल्ली के पहलवान प्रवीण भोला के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश के पहलवान कपिल ने दिल्ली के पहलवान प्रवीण को हराकर थियाल चौगान केसरी दंगल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विजेता व उप विजेता पहलवान को दंगल की 51 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि थियाल चौगान दंगल उधमपुर जिले का प्रमुख दंगल हैं। इस मौके पर जेएंडके कारपोरेटिव बैंक के चेयरमैन नंद किशोर आदि मौजूद थे। मजालाता थाना प्रभारी आशिक बुखारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन