{"_id":"5ee5192e8ebc3e4326356158","slug":"welcome-udhampur-news-jmu2120943194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देकर घर पहुंचे परिवार का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देकर घर पहुंचे परिवार का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के आदर्श कालोनी इलाके में कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के परिवार के सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी का क्वारंटीन सेंटर से घर लौटने पर मोहल्लेवासियों ने हार पहना कर स्वागत किया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि अगर इनमें एक भी पॉजिटिव हो जाता तो पूरे मोहल्ले के लिए परेशानी बन जाती।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले जिला अस्पताल में दो डाक्टर और 17 पैरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक पैरामेडिकल स्टाफ कर्मचारी आदर्श कालोनी इलाके में रहने वाली थी। सूचना मिलने पर प्रशासन ने कर्मचारी के पूरे परिवार को क्वरंटीन कर लिया और मोहल्ले को भी तारबंदी कर सील कर दिया। इसके साथ ही पूरे परिवार के कोरोना टेस्ट करवाए गए।
वहीं, स्थानीय निवासी भी इसको लेकर चिंतित हो गए थे और इन सभी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर के समय जब इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना मिली तो सभी ने राहत की सांस ली और जब परिवार को क्वारंटीन सेंटर से घर लाया तो मोहल्लेवासियों ने सबका हार पहना कर स्वागत किया।