{"_id":"ca3de062b84005e011219daab6ce62fa","slug":"weather-again-impaired-light-rain-with-thunderstorm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी मौसम ने फिर किया तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनकी मौसम ने फिर किया तबाह
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर/चिनैनी
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनकी मौमस से अब तक लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बार-बार बारिश और गर्मी के मौसम में ठंड से प्रकृतिक का संतुलन बिगड़ गया है। इस बीच रविवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हलकी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को हलकान कर दिया। कई जगहों पर लोगों के घरों की टिनें उड़ गई तो कहीं बिजली ढांचा ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
कहीं एहतियातन बिजली बंद कर दी गई। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यानी लोगों की दुश्वारियां बढ़ी रहीं। उधमपुर में तेज हवा के कारण सोमवार को मोबाइल और टेलीफोन सेवा बुरी तरह से प्रभावित रही।
विज्ञापन
बिजली कटौती से भी लोगों की परेशानियां बढ़ गई। रविवार रात और सोमवार को भी तेज हवाओं से काल ट्रिप करने की समस्या बनी रही। केबल नेटवर्क भी कई बार टूटा।
सबसे अधिक परेशानी सोमवार को दोपहर बाद अचानक दोबारा से चली तेज हवाओं ने बिगाड़ा। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। बादलों के कारण केवल सूर्य देव की किरणें नहीं दिखीं। दोपहर बाद अचानक दोबारा से तेज हवाएं चलने लगी। इन तेज हवाओं के बीच हवा में तैरने वाली तरंगे प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बिजली विभाग ने भी रुक-रुक कर कटौती की।
कई बार बिजली बंद करने के अलावा सुबह व शाम को होने वाली दो घंटे की घोषित कटौती ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ाई। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरके गुप्ता के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण ऐसी समस्या पैदा हुई है।
हवाएं कम होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। कटौती केवल करोड़ों रुपये के उपकरण बचाने के लिए की गई।
चिनैनी तहसील में रविवार देर रात को चली तेज आंधी ने कई घरों की टिनें उखाड़ दी जबकि बारिश भी बीच-बीच में होती रही।
रविवार की देर रात को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मौसम ने अपना खतरनाक रुख अपनाते हुए चिनैनी और आसपास के कुछ क्षेत्र में कुछ मकानों की छत्तों पर लगी टिनें उड़ा दीं। रात को टीने उड़ने से बारिश का पानी भी कई घरों के अंदर जा घुसा।
उधर, सोमवार को दिनभर पूरे चिनैनी क्षेत्र में धुंध छाई रही, हालांकि बीच-बीच में हलकी बारिश भी हुई, जिससे तापमान में हलकी गिरावट भी आ गई थी। मौसम के लगातार बदलते रंग से किसानों की भी दिक्कतें बढ़ गई है। उन्हें चिंता है आगामी फसल की।