फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Waterlogging in many places due to rain from night to morning

रात से सुबह तक हुई बारिश से कई जगह जलभराव

विज्ञापन
Waterlogging in many places due to rain from night to morning
उधमपुर। रात से सुबह तक बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है। इससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह करीब 10 बजे बारिश बंद होने पर मौसम सुहावना गया। लेकिन शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने के कारण शहरवासी थोड़े परेशान हुए।
विज्ञापन

कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार शाम को शहर में तेज बारिश हुई और शाम करीब सात बजे मौसफ साफ हो गया। लेकिन रात करीब 12 बजे फिर से मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रविवार सुबह 11 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के दौरान शहर के सैला तालाब, सुभाष चौक, मुखर्जी बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ और इससे लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार की छुट्टी होने के कारण नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी कई हिस्सों से गंदगी को नहीं उठाया और इससे भी शहरवासियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे मौसम साफ होने के बाद कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन कुछ समय के बाद फिर बादल छा गए। दिन भर बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में गिरावट रही। शाम को मौसम सुहावना हो गया और फिर शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed