फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water

Udhampur News: वार्ड नंबर सात के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
water
उधमपुर शहर के वार्ड नंबर सात में जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पानी की किल्लत से परेशान शहर के वार्ड-7 के लोगों ने बुधवार दोपहर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नई पाइप लाइन बिछाने का काम कई दिनों से ठप पड़ा है। पुराने पाइप क्षतिग्रस्त हैं और इनसे जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा। उनके वार्ड में सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल संजीत सिंह ने बताया कि जलशक्ति विभाग उनके वार्ड में नई पाइप लाइन बिछा रहा है, लेकिन इसका काम लटका हुआ है।
पाइप बिछाने के लिए सड़क भी उखाड़ डाली है। इससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है। बार-बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या बता रहे हैं, लेकिन आश्वासन ही मिलते हैं। प्रदर्शनकारियों ने डीसी से गुहार लगाई है कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर जल्द से जल्द पाइप बिछाने का काम पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed