{"_id":"68361a88690bd8009205d8f5","slug":"water-shortage-udhampur-news-c-202-1-udh1002-123596-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चार साल से नल को ताक रहे, नहीं गिरी पानी की एक बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चार साल से नल को ताक रहे, नहीं गिरी पानी की एक बूंद
विज्ञापन
रामनगर बावलियों से पानी लेकर आती हुई महिलाएं।
किड़मु बी पंचायत में पड़ते लूंका पानी मोहल्ले के लोग एक किलोमीटर दूर चढ़ाई चढ़कर बावलियों पर पानी लाने के लिए मजबर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। किड़मु बी पंचायत में पड़ते लूंका पानी मोहल्ले में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। घरों में चार वर्ष पहले नल तो लगा दिए गए, लेकिन पानी की एक बूंद नहीं गिरी। लोग नल ताकते रहते हैं कि कब इसमें पानी आएगा।
लोगों को हर रोज पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। मोहल्ला वासियों ने जल शक्ति विभाग से सुचारु रूप से पानी मुहैया करवाने और हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद करेंगे। स्थानीय मोहल्ला वासी जीतपाल, दीनानाथ, रजनी देवी, माखनलाल, शंकर दास, रतनलाल, बाबूराम, राजकुमार, बिट्टू राम, विमला देवी, शकुंतला देवी, दर्शना देवी, कौशल्या देवी आदि ने बताया कि इस मोहल्ले में लगभग 30 घर हैं और करीब 150 लोग रहते हैं।
लोगों ने बताया कि घर में नल तो लगे हैं लेकिन पिछले चार वर्ष से नलों से पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हुई। हालांकि जल जीवन मिशन के तहत एक वर्ष पहले लोगों के घरों तक पाइप बिछाने का कार्य भी समाप्त हुआ है लेकिन पानी नसीब नहीं हुआ। लोगों को एक किलोमीटर दूर चढ़ाई चढ़कर बावलियों पर पानी लाने जाना पड़ रहा है। कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों ने संबंधित विभाग को जल्द हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। साथ ही जल शक्ति विभाग से नलों में सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट..
मैं खुद तीन बार उस गांव में गया हूं। लूंका पानी मोहल्ले में लगे पानी के पाइप काफी पुराने हैं। ये पाइप सड़ चुके हैं। कई जगह पर पाइप क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं। जल जीवन मिशन के तहत नए पाइप बिछाए गए हैं। अभी तक काम समाप्त नहीं हुआ है। मैकेनिकल रिपोर्ट आने पर ही पानी सुचारु रूप से मुहैया करवाया जाएगा। जल्द ही पानी की समस्या दूर होगी।
- रितेश आनंद, जेई, जलशक्ति विभाग
लोगो की क्या है प्रतिक्रिया।।
1.हमारे मोहल्ले में सभी लोगों के घरों में जल शक्ति विभाग की ओर से नल लगे हैं लेकिन पिछले चार वर्षों से पानी नसीब नहीं हुआ। जल शक्ति विभाग जल्द मोहल्ले में आकर पानी की समस्या को दूर करे।
- दीनानाथ स्थानीय निवासी
-- --
2. नलों में पानी नहीं आने पर मोहल्ले में एक हैंडपंप पानी की किल्लत को दूर कर रहा था। पिछले एक सप्ताह से हैंडपंप खराब पड़ा है संबंधित विभाग जल्द संज्ञान लेकर हैंडपंप को ठीक करवाए।
-रजनी देवी स्थानीय निवासी
-- -
3. इस मोहल्ले में जल शक्ति विभाग के साथ जल जीवन मिशन स्कीम के तहत एक वर्ष पहले कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन पानी नसीब नहीं हुआ। जल जीवन मिशन भी खोखला साबित हो रहा है। जलशक्ति विभाग मोहल्लेवासियों को सुचारु रूप से पानी मुहैया करवाए।
-मखनलाल स्थानीय निवासी
4. मोहल्ले में 35 घरों के कई लोग पानी के लिए पिछले एक सप्ताह से एक किलोमीटर दूर चढ़ाई चढ़ कर प्राचीन बावलियों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। परंतु जलशक्ति विभाग मोहल्ले वासियों की परेशानी हल नहीं कर रहा। विभाग जल्दी संज्ञान लेकर पानी की समस्या का समाधान निकाले।
-शंकर दास स्थानीय निवासी