फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water shortage in Dhanu Panchayat's cannon locality and Gatial Mohalla

धनू पंचायत के तोप मोहल्ला व गत्याल मोहल्ला में पानी की किल्लत

विज्ञापन
Water shortage in Dhanu Panchayat's cannon locality and Gatial Mohalla
उधमपुर/जिब। धनू पंचायत के तोप मोहल्ला व गत्याल मोहल्ला पानी की किल्लत शुरू हो गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में 50 प्रतिशत घर ऐसे हैं, जहां जलशक्ति विभाग पानी के कनेक्शन तक उपलब्ध नहीं करवा सका है। जिन घरों में पानी के कनेक्शन लगवाएं गए हैं वहां भी कभी कभार ही पानी मुहैया करवाया जाता हैं। गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद समस्या काफी अधिक बढ़ गई है। लोग कई-कई किलोमीटर का पैदल सफर कर पानी ढोने को मजबूर हैं। गर्मी के प्रकोप से आसपास के प्राकृतिक जलाशयों का जलस्तर भी काफी कम रह गया है। इससे इलाके में पानी को लेकर परेशानी बढ़ गई है। संबंधित विभाग पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रहा है। पंचायत धनू की सरपंच सृष्टा देवी का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जलशक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद से इलाके में पानी की किल्लत काफी बढ़ गई है। प्राकृतिक जलाशयों का जलस्तर भी लगातार कम होने लगा है। लोगों को पीने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। माल मवेशियों के पीने के लिए पानी का प्रबंध करना भी कठिन हो गया है। हालात लगातार बिगड रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए उचित कारवाई की जाए। अन्यथा लोगों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed