फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water problem

Udhampur News: पानी की किल्लत पर वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
water problem
रामनगर। रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर 12 में पानी की किल्लत को लेकर वार्ड वासियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 11 बजे वार्डवासी उत्तम सिंह और विक्की बद्राल के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

सभी वार्ड वासियों ने जल शक्ति विभाग कार्यालय में जाकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाया। उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। लोगों ने चेतावनी दी अगर तीन दिन में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से मुहैया नहीं हुई तो जिला आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय वार्डवासी निशा राजपूत, आशा शर्मा, मधु, आशु रानी, कांता देवी और अन्य महिलाओं ने बताया कि वार्ड में पिछले डेढ़ वर्ष से पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। कई बार जल शक्ति विभाग में जाकर अधिकारियों को अवगत करवाया और रामनगर प्रशासन को भी इस समस्या के बारे में बताया लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला। लोगों ने कहा कि वार्ड में पानी खोलने वाले कर्मचारियों को बदलकर नए कर्मचारी नियुक्त किए जाएं क्योंकि कर्मचारी हफ्ते में दो बार पानी की सप्लाई देता है। पानी की किल्लत दूर करने के लिए सुबह-शाम नोजी बावली पर जाना पड़ रहा है। वहां से पानी लाकर हम अपनी प्यास बुझाते हैं लेकिन घर में कपड़े धोना और बाथरूम जाने के लिए पानी की समस्या बनी हुई है। बारिश के समय सभी घरों की छतों से पानी इकट्ठा करके अन्य कामों में इस्तेमाल करते हैं ।वार्ड वासियों ने बताया कि मंगलवार एक बार फिर महिलाओं और अन्य लोगों ने जल शक्ति विभाग कार्यालय में जाकर वहां पर मौजूद एई प्रियंका मन्हास को समस्या के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed