फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water crisis deepens in Pla Danga for two years

प्ला डंगा में दो साल से गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
Water crisis deepens in Pla Danga for two years
उधमपुर/जिब। प्ला डंगा क्षेत्र में दो साल से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से संकट गहरा गया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें केवल आश्वासन ही देते हैं, जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया जाता है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगतने को मजबूर हैं। लोग प्राकृतिक जल स्त्रोतों पर निर्भर हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पंच नरेश कुमार, गोपाल दास, सुभाष चंद्र तथा सतपाल ने कहा कि गांव में लगभग दो साल पहले नई लाइन बिछाई थी, जिससे ग्रामीणों को उम्मीद बंधी थी कि समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन समस्या दूर करने की बजाए जलशक्ति विभाग द्वारा पानी की आपुर्ति बंद कर दी गई। आजतक ग्रामीण विभाग कार्यालय के चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं। ग्रामीण पिछले दो साल से परेशान हैं। पहले कभी कभार पानी की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब दो साल से बंद है। इसलिए जिला प्रशासन और संबधित विभाग से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed