फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wastage of Drinking Water in Ramnagar

Udhampur News: रामनगर में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
Wastage of Drinking Water in Ramnagar
रामनगर के शिवपुरी मोहल्ले में क्षतिग्रस्त पाइप से बहता पानी।
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर एक चीगली चोरी शिवपुरी मोहल्ले में पाइपलाइन में लीकेज के कारण पेयजल बर्बाद हो रहा है। इस वजह से घरों में जल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग के प्रति रोष प्रकट करते पाइप को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बालवीर, रोहित, राज सिंह, श्यामलाल, रमेश कुमार, नीलम देवी, सुनीता देवी, कैलाश कौर व पुष्पा देवी ने बताया कि मोहल्ले में पिछले चार माह से पानी का पाइप लीक कर रहा है। सारा दिन पानी गलियों में व्यर्थ बह रहा है। जबकि उनके घरों में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही। लोग कई बार जलशक्ति विभाग के कार्यालय में जाकर अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। अधिकारियों का जवाब था, जब टेंडर होगा, उसके बाद ही पाइपों की मरम्मत होगी। लोगों ने इस पर रोष जताया और कहा कि टेंडर होने तक क्या वे पानी के लिए भटकते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभाग जल्द ही संज्ञान नहीं लिया तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड में मात्र एक ही हैंडपंप
वार्ड नंबर एक में सिर्फ एक ही हैंडपंप है। इस पर चीगली चोरी इलाके के सभी लोग निर्भर हैं। शिवपुरी मोहल्ले में पाइप लीकेज होने से सभी लोग भी इसी हैंडपंप से पिछले तीन माह से हर रोज पानी ला रहे हैं। यह हैंडपंप कभी भी खराब हो सकता है। वार्ड में प्राकृतिक जलस्रोत बावलियां भी हैं लेकिन पिछले दो वर्षों से यह खस्ता हालत में हैं। इनका पानी दूषित हो चुका है। शिवपुरी मोहल्ले में 35 घर हैं और तकरीबन 140 लोग रहते हैं। सभी को पिछले चार माह से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed