फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ward news

Udhampur News: नालियों में से जा रही हैं पीने के पानी की पाइपें

विज्ञापन
ward news
वार्ड नंबर 11 में नालियों के बीचोंबीच जाती पानी की पाइपें। - फोटो : rajauri
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 11 में पड़ते शिव नगर में समस्याओं का अंबार है। लोग खुले नाले की वजह से लोग काफी परेशान हैं। वार्ड में लोगों के घरों में जा रही पीने के पानी की पाइपें गंदी नालियों के बीच से होकर जा रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल कुमार का कहना था कि वार्ड में कई नालियां क्षतिग्रस्त व कच्ची होने के चलते नालियों का गंदा पानी बीच सड़क में बह रहा है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नालियों का बहने वाले गंदे पानी के नीचे कई पीने के पानी के वॉल आ जाते हैं, जिससे वार्ड में कई बार दूषित पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुनील दुबे का कहना था कि वार्ड में बना नाला लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है क्योंकि नाला पूरी तरह से कचरे से भर गया है और नगर परिषद की ओर से नाले की साफ सफाई भी नहीं की जाती है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम में नाले से उठने वाली बदबू के चलते वहां से निकलना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सतीश शर्मा का कहना था कि जलशक्ति विभाग की ओर से लोगों के घरों में दिए गए पानी के कनेक्शन की पाइपें नालियों के बीचोंबीच जा रही हैं। इससे जहां एक तरफ नालियाें के बीचोंबीच जा रही पाइपों में कचरा फंस जाने से नालियां बंद हो जाती हैं तो वहीं पानी की पाइपें भी कचरे से कई बार दिखाई नहीं देती हैं। हालांकि कई बार विभाग को पानी की पाइपों को नालियों से बाहर निकालने की मांग कर चुके हैं।

स्थानीय निवासी पवन पनोत्रा ने बताया कि वार्ड में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें न लगी होेने के कारण रात के समय में गलियों में अंधेरा पसर जाता है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद से वार्ड में आ रही समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।


वार्ड में क्षतिग्रस्त नालियाें की मरम्मत के लिए अगले वित्त वर्ष की योजना में रखा जाएगा। वार्ड में जहां पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, वहां कर्मचारियों को भेजकर पर नई स्ट्रीट लाइटें भी लगवा दी जाएंगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
-राजेंद्र डींगरा सीईओ नगर परिषद



फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed