{"_id":"69c6ec0868ae269bee0d34d5","slug":"war-impact-induction-demand-udhampur-news-c-202-1-udh1010-134093-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के युद्ध का असर, रसोई में बदला चूल्हा, जलने लगा इंडक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के युद्ध का असर, रसोई में बदला चूल्हा, जलने लगा इंडक्शन
विज्ञापन
उधमपुर। ईरान और इस्राइल-अमेरिका में युद्ध के कारण एलपीसी सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित हो रही है जिससे रसोई के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। ऐसे में लोग इंडक्शन को जला रहे हैं। इंडक्शन की बढ़ती मांग के चलते कीमत में भी उछाल आ गया है। इनमें 600 से 800 रुपये तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हर घर में सिलिंडर की कमी चर्चा का विषय बनी हुई है। समय पर आपूर्ति न होने के कारण लोगों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन को अपनाना शुरू कर दिया है। गैस सिलिंडर की किल्लत ने जहां दैनिक जीवनचर्या को प्रभावित किया है वहीं इंडक्शन के बाजार को गर्म कर दिया है। वर्तमान में मल्टी इंडक्शन की कीमत 2500 से 4,000 रुपये तक जबकि सामान्य इंडक्शन 1800 से 3000 रुपये के बीच मिल रहे हैं।
ग्राहक रवि कुमार ने बताया कि मजबूरी में इंडक्शन खरीदना पड़ रहा है क्योंकि गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा। हालांकि बिजली पर निर्भरता बढ़ने से उनके खर्च में इजाफा हो रहा है। फिलहाल यही एक विकल्प नजर आ रहा है।
विज्ञापन
छात्र और किरायेदार दे रहे प्राथमिकता
दुकानदार संदीप साहनी के अनुसार पहले कीमतें काफी कम थीं लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण 600 से 800 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन में इंडक्शन की बिक्री में काफी तेजी आई है। लोग इंडक्शन ही खरीद रहे हैं ताकि सिलिंडर की समस्या से राहत मिल सके। खासकर छात्र और किराए पर रहने वाले परिवार इंडक्शन को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। साहिल शर्मा की मानें तो यदि गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो इंडक्शन की मांग व दाम और बढ़ सकते हैं। साथ ही डीजल वाली भट्टी व अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भरता बढ़ेगी।