{"_id":"683b4f6c1e6240f38b0ce757","slug":"wall-fell-down-from-heavy-rain-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123745-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल की दीवार ढही
Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रियासी में हॉयर सेकेंडरी स्कूल की गिरी दीवार।
तापमान में भारी गिरावट आने से मौसम दिनभर ठंडक भरा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। इसने लोगों को गहरी नींद से भी जगा दिया। प्रात: करीब पांच बजे गरजे बादलों और चमकी बिजली से लोगों की नींद खुल गई। करीब पौन घंटे तक तेज हवाएं चलीं। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान एक स्कूल की दीवार ढह गई। इस दौरान शनिवार को दिनभर तापमान में भारी गिरावट आने से मौसम ठंडक भरा रहा।
दुकानदार सुरिंदर पाल शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे दुकान पर आते थे लेकिन शनिवार सुबह वह सात बजे के बाद दुकान पर पहुंचे। स्कूलों में जाने वाले कई विद्यार्थी भी घर पर ही रहे।
आंधी से बिजली के ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचाया। जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली भी बंद रही। शहर में बिजली की सप्लाई दोपहर एक बजे के करीब बहाल हुई जबकि ग्रामीण इलाकों में करीब चार बजे बिजली लौटी।
विज्ञापन
आंधी के कारण बस अड्डे के पास स्थित लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की एक दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। दीवार का सारा हिस्सा जिला जेल और पुलिस स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर गिरा। इस कारण वाहनों को थापा चौक की तरफ से घूमकर आना पड़ा।
बाद में मौसम साफ होने और बारिश रुकने पर मलबा हटाया गया। स्कूल के भीतर बने टिन की छत वाले पुराने कमरों को भी नुकसान पहुंचा। जिले के पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश हुई।