फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Visit

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कई वर्ष बाद सुधारी गई एयर फोर्स स्टेशन जाने वाले मार्ग की हालत

विज्ञापन
Visit
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एयरफोर्स मार्ग पर सुरक्षा का जायजा लेते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उधमपुर दौरे के मद्देनजर वर्षों बाद एयरफोर्स मार्ग की हालत को सुधारा गया है। इसके साथ सड़क के किनारे लगी लाइटों की मरम्मत भी की गई है।
विज्ञापन

वर्षों बाद हुए इस कार्य से कावा व कशीराह के ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी मार्ग की हालत को सुधारा नहीं गया। लेकिन, वीआईपी मूवमेंट को लेकर कुछ ही दिनों में मार्ग की मरम्मत हो गई। शहर के साथ लगती कशीराह पंचायत के सरपंच साहिल भगत ने बताया कि करीब तीन दिन से एयरफोर्स मार्ग की हालत सुधारने के साथ कई वर्षों से बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत की गई है। जबकि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में कई बार अधिकारियों को पत्र लिख कर इसे सुधारने की मांग की थी। जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन, किसी ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदहाल मार्ग के कारण ग्रामीण हर रोज परेशानियों का सामना करते रहे। मार्ग की मरम्मत करना तो दूर कोई मार्ग की हालत को देखने के लिए भी मौके पर नहीं पहुंचा। लेकिन, अब तीन दिन से एमईएस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर डेरा जमाकर काम करा रहे हैं। सरपंच ने कहा कि आम आदमी के कहने पर तो किसी को कोई विकास कार्य करना नहीं है। इसलिए, कम से कम एक वर्ष में दो बार किसी खास व्यक्ति का आगमन जरूर होना चाहिए, ताकि उनके इलाके का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed