फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Villagers upset due to lack of road facility

सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
Villagers upset due to lack of road facility
उधमपुर/जिब। पंचायत लोअर रैहंबल के एससी मोहल्ले के लोगों को अभी तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है, जिस कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह सालों से गांव में सड़क पहुुंचने का इंतजार कर रहे हैं। कई विभागों के कार्यालयों के चक्कर भी लगा चुके हैं, लेकिन अभी भी तक सुविधा सपना ही बनी हुई है। कई किलोमीटर पैदल सफर तय करके उन्हें वाहन की सुविधा मिल पाती है। ऐसे में किसी के बीमार होने पर काफी मुश्किल पेश आती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, संजय कुमार, विक्रम, मोहनलाल व मदन कुमार ने बताया कि उनके गांव तक आने जाने के लिए उन्हें आर्मी गेट से होकर गुजरना पड़ता है। गांव के आगे सैन्य क्षेत्र होने के कारण सार्वजनिक वाहनों को गांव तक आने की अनुमति नहीं मिल पाती है। इसलिए उन्हें कई किलोमीटर का पैदल फर तय करने के बाद वाहन की सुविधा उपलब्ध हो पाती है। गांव के दूसरे छोर से गांव तक सड़क पहुंचाने के ग्रामीण काफी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है। इसलिए डीसी से अपील है कि जल्द गांव तक सड़क पहुंचा कर राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed