उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर की ओर से नगर के एक निजी पैलेस में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के चुनाव को सफला पूर्वक संपन्न करवाने के लिए नगर के सभी कारोबारियों का धन्यवाद किया गया और व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी की तरफ से अपनी टीम का गठन कर नए सदस्यों को नामित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस कार्यक्रम में स्थानीय कारोबारी एवं वार्ड 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया को व्यापार मंडल उधमपुर का चेयरमैन मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सुनील गुड्डा को वाइस चेयरमैन, कमल गुप्ता को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, नवीन कुमार को उप प्रधान, राहुल मगोत्रा को महासचिव, विशाल खजूरिया को प्रेस एवं पब्लिकेशन सचिव, संजय कुमार को सचिव, जतिंद्र कुमार उर्फ बल्लू शाह को कैशियर, जगदीश गुप्ता को फाइनेंशियल सलाहकार, सतपॉल शर्मा व अश्वनी बैगडा को वरिष्ठ सदस्य तथा महेश बनाथिया को कार्यालय सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी के साथ उनकी पूरी टीम को बारी-बारी से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने सभी कारोबारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले दिनों व्यापार मंडल के प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें बढ़ चढकर भाग लेकर चुनाव को सफल बनाने में शहर के व्यापारियों के सराहनीय योगदान व समर्थन मिला। आज व्यापार मंडल ने अपनी टीम का विस्तार कर नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि व्यापार मंडल अपनी पूरी टीम के साथ नए जोश व उत्साह के साथ कारोबारियों के मुद्दों का समाधान कर सकें और उनके विकास व बेहतरी के लिए नए अवसर तलाश सकें। वहीं व्यापार मंडल के चेयरमैन बने विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।